गिरडीह, जून 19 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना परिसर में गुरुवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार एवं सर्किल इंस्पेक्टर संजीव कुमार जाहुहार उपस्थित रहे। इस दौरान भूमि विवाद एवं अन्य मामलों से संबंधित कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने एक-एक मामले की सुनवाई करते हुए संबंधित पक्षों की बातें सुनीं तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्राप्त 15 मामलों में से छह मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान करना है। यह भी पढ़ें- विवादित जमीन की मापी करवाकर मामले का निपटारा करने का निर्देश उन्होंने लोगों से आपसी विवादों को सौहा...