पिथौरागढ़, अप्रैल 20 -- संतोष, पिथौरागढ़। कनालीछीना पुलिस ने थाना दिवस का आयोजन किया। बैठक के दौरान ग्राम प्रधानों व आमजन ने पुलिस के समझ क्षेत्र की समस्याएं रखी। पुलिस ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान पुलिस ने बैठक में मौजूद लोगों से क्षेत्र में अवैध भांग की खेती ना करने को कहा। साथ ही लोगों को साइबर अपराध से बचाव, नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- अवैध भांग की खेती ना करने को जागरूक किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...