मधुबनी, फरवरी 28 -- झंझारपुर। भूमि संबंधी विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर शनिवार को अंचल कार्यालय में थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल पदाधिकारी प्रशांत कुमार झा ने की। इस दौरान झंझारपुर, भैरवस्थान और अररिया संग्राम थाना क्षेत्र से जुड़े भूमि विवादों की सुनवाई की गई। थाना दिवस में नए और पूर्व से लंबित मामलों पर क्रमवार विचार किया गया। झंझारपुर थाना क्षेत्र से अब्दुल कुजरा द्वारा दो आवेदन प्रस्तुत किए गए। वहीं अररिया संग्राम क्षेत्र से मोहम्मद दाऊद, मोहम्मद इजहारूल हक एवं मोहम्मद सलमान ने अपने-अपने भूमि विवाद से संबंधित मामले रखे। अंचल पदाधिकारी ने सभी मामलों में आवश्यक कागजातों की समीक्षा करते हुए दूसरे पक्ष को नोटिस जारी कर अगली तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त पूर्व से लंबित मामलों में झंझारप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.