उरई, दिसम्बर 13 -- कोंच। संवाददाता कोंच कोतवाली में शनिवार को हुए थाना समाधान दिवस में असली के नाम पर नकली घी बेचने शिकायत सामने आई। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस से कार्रवाई कर पैसे वापस दिलाने की मांग की है। कोंच की कांशीराम कॉलोनी निवासी भगवती देवी ने बताया कौशलपुर का रिश्तेदार राजू दूध बेचता है। दो दिन पहले 2 किलो शुद्ध देशी घी देने के नाम पर 24 सौ रुपये ले लिए। पैसे लेने के बाद नकली घी थमा दिया। जब घी की गुणवत्ता पर संदेह जता वापस करने और पैसे लौटाने को कहा तो आरोपी झगड़े पर आमादा हो गया। पीड़िता ने बताया वह बीमार है और इसी का फायदा उठा धोखाधड़ी की, इससे वह मानसिक रूप से परेशान है। भगवती देवी ने प्रभारी अधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी पर कार्रवाई और रुपये वापस दिलाए जाने की मांग की है। पुलिस ने दूसरे पक्ष को थाने बुलाया है। को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.