औरैया, अप्रैल 11 -- बिधूना। कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित थाना दिवस में कुल तीन शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद से जुड़े रहे। पुलिस क्षेत्राधिकारी पी. पुनीत मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। थाना दिवस में दो मामलों में महिलाओं ने अपनी सुरक्षा और संपत्ति को लेकर शिकायत दर्ज कराई। इस पर अधिकारियों ने पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ ने कहा कि सभी शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...