बुलंदशहर, मार्च 28 -- कोतवाली डिबाई में शनिवार को थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रुति एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान लोगों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। डीएम और एसएसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने मौके पर ही कुछ मामलों का निस्तारण कराया, जबकि शेष शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। एसडीएम मनीष कुमार, सीओ मधुप कुमार सिंह, तहसीलदार सरिता, कोतवाल रवि रतन सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.