पिथौरागढ़, जनवरी 27 -- बेरीनाग,संवाददाता। बेरीनाग में थाना दिवस का आयोजन हुआ। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान लोगों ने बाजार क्षेत्र में आए दिन लग रहे जाम और बाजार में अनावश्यक गाड़ी पार्क करने से लग रहे जाम और नो पार्किंग की समस्या को प्रमुखता से उठाया। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने बैठक में अस्पताल मार्ग में आये दिन जाम लगने से 108 वाहन और एम्बुलेंस को परेशानी होने की बात उठाई, और अनावश्यक मार्ग में वाहनों को खड़ा नही करने को कहा। इस दौरान तहसीलदार वतन गुप्ता ने नगर क्षेत्र में अनावश्यक अतिक्रमण हटाने, सड़क सकरी करने और नियमों के खिलाफ चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। यहां नगरपालिका अध्यक्ष हेमा पंत, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, महासचिव अमित सस्ते...