बागेश्वर, मई 19 -- गरुड़, संवाददाता। बैजनाथ में आयोजित थाना दिवस में युवाओं में बढ़ते नशे, अवैध शराब बिक्री और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए काउंसलिंग बेहद जरूरी है। लोगों ने पुलिस से नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश कोहली ने गांवों में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। वहीं केसी आर्या ने सुबह के समय बार खुलने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सुबह छह बजे से ही शराब मिलने लगती है, जिससे क्षेत्र में शराबियों का आतंक बढ़ रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष डगोली ने कहा कि कई लोग सड़क किनारे बैठकर शराब पी रहे हैं, जिससे माहौल खराब हो रहा है। पंकज कंसेरी ने सुझाव दिया कि बार संचालक नियमों का पालन करें और बार से बाहर बोतलों में ...