हरदोई, दिसम्बर 13 -- शाहाबाद। तहसीलदार संध्या यादव की अध्यक्षता में शनिवार को यहां कोतवाली में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस और राजस्व विभाग से संबंधित सात शिकायतें आईं, जिनमें से किसी शिकायत का मौके पर निस्तारण तो नहीं हो सका। संबंधित विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश हैं। इस मौके पर तहसीलदार संध्या यादव ने मौजूद बीट प्रभारियों एवं राजस्व कर्मियों से कहा थाना दिवस में आने वाली शिकायतों का मौको पर जाकर निष्पक्ष जांच करें। इसके बाद ही उनका निस्तारण करें। सभी को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना है। इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर उदयभान यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...