बलिया, फरवरी 14 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के थानों और कोतवालियों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पहुंची पुलिस से जुड़ी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जमीन से सम्बंधित मामलों की जांच के लिए राजस्व विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिया गया। बैरिया, हिसं के अनुसार समाधान दिवस में करीब आधा दर्जन मामले पहुंचे। इसमें रामेश्वर गोड़ ने बाइक चोरी से जुड़ा प्रार्थना पत्र दिया। कस्बा के शंकर सिंह घर सामान निकालने और जमीन पर निर्माण करने की शिकायत किया। नौरंगा गांव के नरेंद्र चौबे ने कुछ लोगों पर जबरिया जमीन पर मिट्टी डालने का प्रार्थना पत्र दिया। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने एसडीएम से तहसील में दलालों की सक्रियता होने तथा उस पर पाबंदी लगाने की मांग किया। उन्होंने मधुबनी गांव के बब्बन यादव की तहसील से पत्रावली गाय...