अल्मोड़ा, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देशन में थाना दिवस के तौर पर मनाया। इस दौरान महिलाओं के साथ संवाद किया और उनकी समस्याओं को समझा। महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर और ऐप की जारी दी। साथ ही पुलिस को महिलाओं के प्रति व्यवहार कुशल रखने और उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेने की हिदायत दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...