साहिबगंज, मई 23 -- राजमहल, प्रतिनिधि।थाना परिसर में शनिवार को जमीन विवाद से जुड़े कई मामलों में सीओ सह प्रभारी बीडीओ मो यूसुफ की अध्यक्षता में सुनवाई की। मौके पर जमीन विवाद के 6 मामले का ऑन द स्पॉट फैसला किया गया। वहीं अन्य मामलों में अगली तारीख दे दी गई। कई मामलों में पर्याप्त साक्ष्य नहीं रहने के कारण मामले की आगे सुनवाई के लिये कहा गया। मौके एस आई महादेव उरांव, अंचल कर्मी एंव भूमि विवाद से जुड़े लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...