कोडरमा, मई 15 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना में शुक्रवार को थाना दिवस के नाम पर महज खानापूर्ति हुई। प्रचार-प्रसार के अभाव में मात्र तीन ही मामले आए, इसमें महज दो की ही सुनाई हो सकी। लोगों ने कहा कि वे कई बार आकर फरियाद लगाकर लौट चुके हैं, मगर कोई फायदा नहीं होता। यहां केवल खानापूर्ति की जाती है। मामले की सुनवाई अंचलाधिकारी कोडरमा के नेतृत्व में हुई। इस संबंध में अंचलाधिकारी ने बताया कि कुल तीन मामलों की सुनवाई हुई। दो मामलों का निष्पादन किया गया। जबकि एक मामला पेचीदा होने के कारण उसकी सुनवाई के लिए अगली तिथि का निर्धारण किया गया है। इधर, एक वृद्धा ने कहा कि वह लगातार तीन बार से आ रही है, हर बार यहां के अधिकारी उनको लौटा देते हैं। सबलोग मिले हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...