गोरखपुर, जून 28 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। करीब 40 वर्ष पहले हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर कांड से जुड़ा भूमि विवाद एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है। शनिवार को पीपीगंज थाना समाधान दिवस में दोनों पक्ष आमने-सामने पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और राजस्व विभाग ने विवादित जमीन पर अगले 15 दिनों तक किसी भी तरह के निर्माण, कब्जे या अन्य गतिविधि पर रोक लगा दी है। साथ ही दोनों पक्षों से भूमि संबंधी सभी अभिलेख और दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है।शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में भूमि विवाद से जुड़े चार मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान पीपीगंज नगर के भरवल गांव स्थित विवादित भूमि का मामला अधिकारियों के विशेष संज्ञान में आया। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस में फरियादी को मिला न्याय बताया गया कि इसी जमीन को लेकर करीब 40 वर्ष पहले हुए चर्चि...