थाना दिवस : डीएम ने थाना जनकपुरी में की जनसुनवाई, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
सहारनपुर, जून 28 -- सहारनपुर, संवाददाता। थाना दिवस पर डीएम अरविंद कुमार चौहान ने थाना जनकपुरी में फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी व्योम बिंदल भी रहे। डीएम ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनसुनवाई के बाद डीएम ने थाना परिसर का निरीक्षण किया और कार्यालय के साथ महिला हेल्प डेस्क, अभिलेखों के रखरखाव, परिसर की साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। यह भी पढ़ें- थाना समााधन दिवस : 461 में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.