देवघर, अप्रैल 17 -- चितरा प्रतिनिधि चितरा थाना में गुरुवार को थाना दिवस के मौके पर विवादित जमीन संबंधी मामले की सुनवाई की गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी विपिन कुमार, सारठ अंचल निरीक्षक विभाष कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक संजय कुमार मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से विवादित जमीन संबंधी मामले की सुनवाई की गई। इस दौरान दो मामले का निपटारा किया गया है। बाकी तीन मामलों का स्थल निरीक्षण के बाद अगले थाना दिवस पर आने का निर्देश दिया गया। पांच मामलों में मुख्य रूप से नगरा, आमडीहा, दिग्घी, ठाढ़ी, बड़बाद गांव से लोग पहुंचे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...