उन्नाव, जनवरी 10 -- बांगरमऊ। जगटापुर क्षेत्र के मजरा भवानी खेड़ा में दबंगों ने घरों के गंदे पानी का बहाव रोक दिया। ग्रामीणों ने विरोध किया तो धमकी मिली। थाना दिवस में मौजूद लोगों ने शिकायती पत्र सौंपा है। क्षेत्र के मजरा भवानी खेड़ा निवासी देशराज, रुकुम सिंह, जगदीश, अमर सिंह, सियाराम, राम औतार, श्रवण कुमार व आलोक आदि आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने शनिवार को थाना दिवस पर एसडीएम ब्रजमोहन शुक्ला को शिकायती पत्र सौंपा। शिकायती पत्र में कहा गया है कि घरों का गंदा पानी गांव के प्रमुख खड़ंजे पर जमा हो रहा है और यह गंदा और बदबूदार पानी गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोग निकलने नहीं दे रहे हैं। यहां सभी ग्रामीणों का आवागमन में समस्या खड़ी हो रही। एसडीएम ने शिकायती पत्र को संज्ञान में लेकर खंड विकास अधिकारी बांगरमऊ को पुलिस बल के साथ मामले का निस्तारण किए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.