बलरामपुर, मार्च 22 -- थाना तुलसीपुर की मिशन शक्ति टीम ने शनिवार को एक युवक को सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक तरीके से मोटरसाइकिल से स्टंट करते हुए पकड़ लिया। ऐसे स्टंट से आमजन की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था। थाना तुलसीपुर मिशन शक्ति टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक को हिरासत में लिया। पुलिस ने उसकी बाइक को सीज कर दिया। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर सड़क पर बाइक से स्टंट करने वाले युवक पर पुलिस ने कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों व सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। जनपदवासियों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें। ऐसे खतरनाक स्टंट से बचें, जिससे स्वयं के साथ अन्य लोगों की जान को जोखिम न आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.