रामगढ़, मई 23 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। शहर में अतिक्रमण अभियान तेज किया गया है। शुक्रवार को थाना चौक क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमण कर बनाए गए, झुगी-झोपड़ी होटल आदि ध्वज किए गए। छावनी परिषद के श्रीनिवास राव,ओम प्रकाश चौहान, राजेश पांडे, गया प्रसाद, अविनाश गोप अभियान में शामिल रहे। कुर्सी टेबल चौकी आदि जप्त कर कार्यालय तक पहुंचाया गया। अतिक्रमण अभियान का असर देखने को मिल रहा है। शहर में जाम की स्थिति कम हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...