अल्मोड़ा, मार्च 2 -- होली पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। थाना-चौकियों की पुलिस के अलावा एक पीएसी प्लाटून को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हुड़दंगियों और अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बात सोमवार को एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। एसएसपी ने कहा कि होली और रमजान पर पुलिस अलर्ट है। पुलिसकर्मियों को जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन कर लोगों की जान को जोखिम में डालने वालों पर कार्रवाई करने को कहा गया है। शराब पीकर वाहन चालने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा होली पर्व पर माहौल बिगाड़ने वालें, अराजकता फैलाने वालों के अलावा हुड़दंगियों पर नजर बनाए रखने के साथ कार्रवाई करने को कहा गया है। बताया कि जिले के लोग पूरे जोश और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.