लखीमपुरखीरी, मार्च 18 -- मैगलगंज कोतवाली गेट के बाहर प्रदर्शन को लेकर हुई भीड़भाड़ के बीच अनियंत्रित डीसीएम की टक्कर से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान देवकी (40) पत्नी राकेश कुमार निवासी रहजनिया के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। रहजनिया निवासी राकेश कुमार की पत्नी देवकी मंगलवार सुबह अपनी दवा लेने मैगलगंज आई थी, दवा लेकर वह अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर वापस घर जा रही थी। तभी कोतवाली गेट के बाहर डीसीएम की टक्कर लगने से देवकी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाते हुए तहरीर दी कि कोतवाली परिसर में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के वाहन हाइवे पर गलत तरीके से खड़े कर रखे थे। इसके कारण हाइवे पर जाम की स्थिति थी। इसी वजह से हादसा होने का आरोप लगाते हुए परिजनों ...