थाना गेट पर आत्मदाह मामले में चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा
संभल, जून 27 -- थाना परिसर के मुख्य गेट के सामने आत्मदाह करने वाले बगढेर निवासी मोरध्वज (35) की मौत के मामले में पुलिस ने नया मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस प्रकरण में लापरवाही के आरोप में तीन पुलिसकर्मी पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं। मृतक के भाई राकेश कुमार पुत्र भूरे ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के सुरेंद्र, हप्पू उर्फ पप्पू, लालाराम और पन्नालाल को नामजद किया है। तहरीर के अनुसार, इन लोगों ने वादी की भतीजी विमला के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की थी। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित रूप से मोरध्वज को आत्महत्या के लिए उकसाया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि लालाराम और पन्नालाल पेट्रोल और लाइटर लेकर आए, जिसके बाद आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.