गोपालगंज, फरवरी 24 -- थावे। स्थानीय पुलिस ने सोमवार की देर शाम शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को थाना परिसर के समीप उत्पात मचाते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के अमैठी कला गांव निवासी बृजकिशोर रावत एवं टुनटुन रावत के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि दोनों युवकों को हिरासत में लेकर चिकित्सीय जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...