बेगुसराय, जनवरी 9 -- चेरियाबरियारपुर। आदर्श थाना भवन से लगभग 50 मीटर दूरी पर कठरे की दुकान में गुरुवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मेहदाशाहपुर पंचायत निवासी मो. कौसरी ने थाना में इस आशय की शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पीड़ित ने बताया कि इसी दुकान से किसी तरह अपने बाल-बच्चों की परवरिश करते हैं। दुकान में चोरी होने से जमा पूंजी समाप्त हो गयी है। इस घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में आक्रोश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.