लखीसराय, दिसम्बर 28 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर थाना के मुख्य द्वार के ठीक सामने स्थित शिवदुर्गा मंदिर में हुई चोरी की घटना ने जिले की पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर प्रांगण में स्थापित दो दान पेटियों का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए। यह घटना न केवल धार्मिक आस्था पर प्रहार मानी जा रही है, बल्कि इसे पुलिस को खुली चुनौती के रूप में भी देखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना परिसर से सटे शिवदुर्गा मंदिर में वर्षों से श्रद्धालुओं द्वारा दान पेटी में नियमित रूप से दान दिया जाता रहा है। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि दुर्गा पूजा के बाद दान पेटियों में ताला लगा दिया जाता है, जिसे आमतौर पर अगली दुर्गा पूजा के समय खोला जाता है। ऐसे में यह अनुमान लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.