मधुबनी, मई 25 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में सोमवार को थानों में पेपरलेस कार्य को लेकर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारियों और तकनीकी कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस थानों में दर्ज होने वाली एफआईआर,जांच रिपोर्ट, और चार्जशीट को पूरी तरह ऑनलाइन और पेपरलेस करने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। साथ ही सॉफ्टवेयर के माध्यम से देश के किसी भी कोने से अपराधियों, लापता व्यक्तियों और चोरी के वाहनों का डेटा पल भर में कैसे ट्रैक किया जाए इसकी लाइव ट्रेनिंग दी गई। इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम समन्वय के तहत सीसीटीएनएस को कोर्ट, जेल और फोरेंसिक लैब से जोड़ने की तकनीक पर विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- पहल : अब नेशनल नेटवर्क से ...