पूर्णिया, मई 31 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा कोठी थाना में सोमवार को प्रशिक्षु डीएसपी श्रवण कुमार ने थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान थानाध्यक्ष अवधेश कुमार से प्रभार लेकर थाना की जिम्मेदारी संभाली। पदभार ग्रहण के बाद जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्रवण कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर पूर्व मुखिया सरिता देवी, महेंद्र प्रसाद यादव, राजीव रंजन कुमार, हिरालाल पासवान, कौशल किशोर तिवारी, विनोद कुमार दास, मो. ऐजाज, कमलाकांत झा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...