सिमडेगा, अप्रैल 26 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि।।एसडीपीओ बैजू उरांव ने शनिवार को ठेठईटांगर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना प्रभारी नवीन कुमार से थाना में संचालित कार्यों, विधि-व्यवस्था की स्थिति एवं लंबित मामलों की विस्तृत जानकारी ली। एसडीपीओ ने थाना में संधारित विभिन्न पंजीयों की गहन जांच की और रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पेंडिंग मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित केसों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मामलों के त्वरित निष्पादन से आम जनता का पुलिस पर विश्वास मजबूत होता है। इसके साथ ही उन्होंने अनुसंधान कार्यों में तेजी लाने और समयबद्ध कार्रवाई करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- एसडीपीओ ने किया मिर्जाचौकी थाना निरीक्षण एसडीपीओ...