शाहजहांपुर, फरवरी 13 -- होली, शिवरात्रि और रमजान पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना परिसर में गणमान्य नागरिकों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सीओ ज्योति यादव और प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने त्योहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने और शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। सांयकाल संपन्न बैठक में गणमान्य ने सुझाव दिए और पुलिस अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया। भाजपा नेता राजीव कश्यप ने अवैध शराब बेचने वालों की कड़ी निगरानी पर जोर दिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता ने बाजार मार्ग के अधूरे नाले को बनवाने या खोदे गए नाले को पटवाने की मांग की। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान समस्या से अवगत कराने पर तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.