जामताड़ा, अगस्त 26 -- 22 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी किए जाने के बाद रात में थाना क्षेत्र के थानारडीह में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। घटना के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी गांव में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती रही। गांव के चौक-चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी के कारण वीरानगी छाई रही। एहतियात के तौर पर पुलिस लगातार गांव में गश्त कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने तथा किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है। वहीं, मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे ने कहा कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लग...