शामली, जून 24 -- थानाभवन। थानाभवन विकासखंड सभागार में मंगलवार को प्रेरणा दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उपभोक्ता जागरूकता एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की पहचान संबंधी जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में भारत मानक ब्यूरो (BIS) से आए रिसोर्स पर्सन अशोक राघव ने महिलाओं को बाजार से उत्पाद खरीदते समय बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी उत्पाद की खरीदारी करते समय उसके गुणवत्ता मानक, आईएसआई मार्क, हॉलमार्क तथा अन्य प्रमाणित चिन्हों की जांच अवश्य करनी चाहिए, जिससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित उत्पाद प्राप्त हो सकें।उन्होंने यह भी पढ़ें- ऐसे उत्पाद तैयार किए जाएं जिनसे महिलाओं की आय म...