शामली, मई 2 -- थानाभवन। थानाभवन के नवीन कृषि मंडी समिति कार्यालय परिसर में बनाए गए दो गेहूं क्रय केंद्र पर अब तक 3892 कुंतल गेहूं की खरीद हो चुकी है जबकि सरकार द्वारा दोनों केन्द्रो को 11 हजार कुंतल गेहूं खरीदने का लक्ष्य दिया गया है।थाना भवन कृषि मंडी समिति कार्यालय परिसर में भारतीय खाद्य निगम व सरकारी खाद्य विभाग द्वारा गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं जिनमें गेहूं के खरीद जारी है। भारतीय खाद्य निगम द्वारा खोले गए केंद्र इंचार्ज संघर्ष सिंह ने बताया कि केंद्र को 5000 कुंतल गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है इसके अनुरूप अब तक 1992 कुंतल गेहूं की खरीद हो चुकी है वहीं सरकारी गेहूं क्रय केंद्र विपणन अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि केंद्र को 6000 कुंतल गेहूं की खरीद का लक्ष्य दिया गया है इसके अनुरूप 1900 कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी है।

हिंदी हि...