शामली, मार्च 21 -- थानाभवन। थानाभवन नगर में शनिवार को ईद उल फितर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। मस्जिदों में हजारों लोगों ने नमाज अदा कर नगर व देश में चैन ओ अमन की दुआऐं मांगी। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद उल फितर के अवसर पर नगर में ईदगाह पर प्रातः 9.15 बजें मुफती मुजफफर ने मुख्य नमाज अदा कराते हुए हजारों लोगों ने नगर व देश में अमन ओ चैन की दुआ मांगी। इससे पूर्व खानका मदरसे पर मौलाना सैयद मुफती उजेफा ने नमाज अदा करायी, पीर शाहविलायत वाली मस्जिद पर मोहम्मद उवेश, मौहल्ला खैल में स्थित मदरसे में मौलाना जाबिर ने नमाज अदा करायी वहीं जामिया मीलिया अशरफिया मुख्य देहली सहानपुर मार्ग पर मौलाना इमरान, अमरूदो वाली मस्जिद में मौलाना असद ने नमाज अदा करायी। क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों भैसानी इस्लामपुर, सोंटा, मसावी आदि मे...