शामली, अप्रैल 21 -- थानाभवन। थानाभवन विधायक अशरफ़ अली ख़ान ने केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह से मुलाकात कर क्षेत्र के ग्राम नौजल में आवंटित राजकीय पॉलिटेक्निक की भूमि पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पॉलिटेक्निक कॉलेज के निर्माण की मांग उठाई है। विधायक ने कहा कि थानाभवन क्षेत्र एवं आसपास के गांवों के छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूरदराज जाना पड़ता है। यदि क्षेत्र में पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण होता है तो युवाओं को कम फीस में तकनीकी शिक्षा मिल सकेगी और रोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध होंगे। विधायक अशरफ अली ने बताया कि केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने विधायक को आश्वस्त किया कि राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज निर्माण की स्वीकृति हेतु जल्द ही राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस आश्वासन के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.