शामली, मार्च 11 -- जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एआरटीओ रोहित राजपूत ने सख्त कार्रवाई करते हुए रेत से भरे दो ओवरलोड ट्रकों का चालान किया। इस कार्रवाई में कुल 2 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ रोहित राजपूत द्वारा थाना भवन क्षेत्र के ऊन रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रेत से भरे दो ट्रक ओवरलोड पाए गए। नियमों का उल्लंघन करते हुए चल रहे इन ट्रकों को रोककर उनकी जांच की गई, जिसमें निर्धारित सीमा से अधिक रेत भरी होने की पुष्टि हुई।जांच के बाद दोनों ट्रकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 2.50 लाख रुपये का चालान किया गया। इस कार्रवाई से ओवरलोड और अवैध खनन में लगे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि ओवरलोड वाहनों और अवैध खनन के खिलाफ ...