शामली, अप्रैल 22 -- थानाभवन। क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर निवासी एक युवक की शादी समारोह के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी हो गयी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाभवन क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर निवासी इकरार पुत्र मेहफूज ने थाने में तहरीर दी कि वह अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से थानाभवन शादी समारोह के लिए आया था। नगर के सिटी गार्डन के बाहर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर वाह समारोह में चला गया। कुछ समय बाद बाहर आकर देखा तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा।पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके आधार पर थाना भवन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से चोरों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...