थानापुर में पुलिस चौकी निर्माण के लिए भूमि पूजन
गंगापार, मई 1 -- थरवई थाना क्षेत्र के थानापुर में प्रस्तावित पुलिस चौकी निर्माण को लेकर शुक्रवार को विधिवत नींव पूजन किया गया। एसीपी अरुण कुमार पाराशर ने थरवई थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय, थानापुर पुलिस चौकी प्रभारी अमरदेव सिंह, ग्राम प्रधान विजय लक्ष्मी सिंह चंदेल, समाजसेवी संजय सिंह समेत क्षेत्र के लोगों की मौजूदगी में भूमि पूजन किया। जिसके बाद निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत कर दी गई। गौरतलब है कि बीते 30 मार्च से थानापुर में अस्थायी रूप से पुलिस चौकी संचालित की जा रही है, जहां आसपास के करीब दस गांवों के लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पचरुखी में नए मॉडल थाना भवन का उद्घाटन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.