सीतामढ़ी, जुलाई 22 -- सक्षम वर्मा सीतामढ़ी। कन्हौली थाना में प्रतिनियुक्त एक महिला गृहरक्षक ने थाना प्रभारी अमृत कुमार पाल पर छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है। महिला गृहरक्षक ने डीजीपी और एसपी को लिखित आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच, सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।

मामले की जांच गृहरक्षक द्वारा लगाए गए आरोप को गंभीरता से लेते हुए एसपी अमित रंजन ने मामले की जांच जिला स्तरीय समिति को सौंप दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। महिला गृहरक्षक ने अपने आवेदन में बताया है कि 20 जुलाई की रात वह मेजरगंज थाना क्षेत्र में हुई पुलिस रेड से लौटकर थाने के महिला बैरक पहुंची थी। उस समय उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा था।

घटना का विवरण इसी दौरान थाना प्रभारी ने उसे फोन कर बाहर खड़े रहने का कारण पूछा। महिला द्वारा दरवाजा नहीं खुलने...