दरभंगा, फरवरी 3 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। कुशेश्वरस्थान बाजार के दवा व्यवसायी आनंद खेतान व उनके भाई ने थाना अध्यक्ष एसआई मनोज कुमार शर्मा पर थाने के कम्प्यूटर रूम में बंद कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को एसएसपी से इसकी शिकायत भी की है। एसएसपी को दिए आवेदन में श्री खेतान ने कहा है कि गत एक फरवरी को करीब 11 बजे दो दिन पूर्व चालान काटे जाने के संबंध में जानकारी लेने पहुंचे तो उस समय थाना अध्यक्ष अंकित चौधरी नहीं थे। मौके पर मौजूद एसआई अंशु कुमारी से जब चालान काटे जाने के संबंध में पूछा तो वह बदतमीजी करने लगीं। इस पर मैं बिना कोई जवाब दिए अपनी दुकान पर चला आया। कुछ देर बाद थाना अध्यक्ष अंकित चौधरी के आने की सूचना मिलने पर मैं पुन: थाना गया तो मुझे देखते ही अंशु कुमारी ने अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हुए चैकीदार से मेरा मोबाइल ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.