जमुई, मई 1 -- जमुई । नगर प्रतिनिधि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को व्यवहार न्यायालय जमुई परिसर में आयोजित की जाएगी के सफल संचालन एवं तैयारी को लेकर प्राधिकार कार्यालय में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जमुई जिले के समस्त थाना के थाना प्रभारी उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दिलीप कुमार राय के द्वारा की गई। बैठक के संचालन में प्राधिकार के प्रभारी सचिव चंद्र बोस कुमार सिंह ने उनका सहयोग किया।बैठक में सारे थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में पक्षकारों को निर्गत नोटिस का शत-प्रतिशत तमिला सुनिश्चित करें। प्रत्येक थाना अध्यक्ष को एक नोडल पदाधिकारी नियुक्त करने के लिए कहा गया है जो नोटिस के सर्विस कार्यों की देखरेख करेंगे। सभी थाना में प्रचार प्रसार के लिए बैनर लगाकर लोगों को राष्ट्रीय लोक ...