समस्तीपुर, फरवरी 8 -- समस्तीपुर | कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सभी एसडीपीओ, डीएसपी, इंस्पेक्टरों व थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग की। इस दौरान एसपी ने जिले में बढ़ते चोरी की घटनाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए संबंधित थाना अध्यक्ष को फटकार लगायी। वहीं चोरी की घटना को रोकथाम के लिए कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना अध्यक्ष को सुनसान इलाके में देर रात गस्ती करने का निर्देश दिया है। इस दौरान एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सभी थानाध्यक्षों से थाना में लंबित मामले की समीक्षा कर लंबित कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को आम लोगों की समस्या को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने करें शब्दों में थानाध्यक्षों को बताया है कि आम लोगों की समस्या निष्पादन करने में अगरबारी करन...