गंगापार, अप्रैल 8 -- उतरांव में थानाध्यक्ष का तबादला हो जाने के बाद स्थानीय लोगों ने उनको विदाई दी। उतरांव थाना में पदस्थापित थानाध्यक्ष प्रीतम तिवारी है। जिनके तबादले के बाद लोगों ने उन्हें विदाई दी। उनके विदाई समारोह में स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कई लोग भावुक भी हो उठे और उनकी आंखें नम दिखी। मौजूद लोगों ने कहा कि थानाध्यक्ष ने न सिर्फ पुलिसिंग की बल्कि अपने व्यवहार से लोगों के दिल में खास जगह बना ली। अपने कार्यकाल में लोगों की मदद की। ऐसा काम नहीं किया जो लोगों का दिल दुखा सके। थाना अध्यक्ष प्रीतम तिवारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में लोगों ने उन्हें एक अधिकारी नहीं बल्कि एक बेटे के तौर पर सम्मान दिया। मैंने भी अपनी तरफ से पूरी कोशिश की कि थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो और लोगों को न्याय मिले। मेरे पास जितने भी लोग ...