उरई, दिसम्बर 6 -- उरई/कुठौंद। कुठौंद थानाध्यक्ष की गोली लगने से हुई मौत मामले में आधी रात को डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय के सरकारी आवास का निरीक्षण किया। मामले की तह तक जाने को थाने के सीसीटीवी कैमरे और थानेदार के सरकारी व प्राइवेट मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है। घटना के समय मौजूद थाने के स्टाफ से भी की पूछताछ की गई है। शुक्रवार रात को कुठौंद थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय की सिर में सर्विस पिस्टल से गोली लगने से हुई मौत के मामले को लेकर पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अरुण कुमार को गोली कैसे और क्यों लगी। इस बात की जानकारी जुटाने शुक्रवार की आधी रात को ही जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार कुठौंद थाने पहुंचे। उन्होंने उस जगह का बारीकी से निरीक्षण किया जह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.