दरभंगा, मार्च 26 -- लहेरियासराय/बिरौल/। साइबर अपराधियों की ओर से थाने के सरकारी मोबाइल नंबर को हैक करने का मामला प्रकाश में आया है। इस नंबर के जरिए आम लोगों और कारोबारियों को व्हाट्सएप मैसेज भेज कर पैसे की मांग की जा रही है। बताया जाता है कि बिरौल थानाध्यक्ष के सरकारी मोबाइल नंबर को हैक कर लिया गया। इस नंबर से क्षेत्र के कई कारोबारी और आम नागरिकों को मैसेज भेज कर 15 हजार रूपये की मांग की जा रही है। मैसेज को इस तरह से भेजा जा रहा है कि लोग थानाध्यक्ष का ही आधिकारिक मैसेज समझ लें। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि नंबर को हैक किया गया था। उन लोगों ने अपने स्तर से रिकवर किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति इस नंबर से आए किसी भी मैसेज या कॉल पर भरोसा ना करें। ना ही किसी को पैसा भेजें। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने भी इस घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.