छपरा, दिसम्बर 13 -- अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी गश्ती पर दिया विशेष बल मढ़ौरा | एक संवाददाता थानेदार अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध लॉटरी, जुआ और शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी और निर्णायक कार्रवाई सुनिश्चित करें। यह निर्देश शनिवार को मढ़ौरा थाना के निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी संजय कुमार ने दिया। ग्रामीण एसपी ने मढ़ौरा थाना का करीब तीन घंटे से अधिक समय तक गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर लूट, डकैती, हत्या सहित अन्य गंभीर आपराधिक मामलों की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गंभीर मामलों में फरार अभियुक्तों की हर हाल में गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। यदि गिरफ्तारी संभव न हो तो न्यायालय से आदेश प्राप्त कर अभियुक्तों की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई क...