थानगांव में विधि विधान से पूजन व हवन
देहरादून, मई 31 -- विकासनगर। सहसपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत मिसरास पट्टी के थानगांव भारापुर में श्री पंचदेवाय समिति द्वारा खेड़ा महाराज, पांडव चौंर, हवा देवी मंदिर, भद्रकाली मंदिर व नागराजा मंदिर में वार्षिक पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी सुभाष उनियाल ने विधि विधान से पूजन व हवन संपन्न कराया। मंदिर समिति के अध्यक्ष मदन सिंह ने बताया कि वर्षों पुरानी परंपरा निरंतर चली आ रही है। जब भी खेतों से नया अनाज आता है तो पहले भगवान को भोग लगाया जाता है, उसके बाद घर में उसका खाने में प्रयोग किया जाता है। वार्षिक पूजन में गजेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, गजेंद्र पंवार, पवन सिंह, गजेंद्र नेगी आदि शामिल हुए। यह भी पढ़ें- थानगांव में विधि विधान से पूजन व हवन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.