सीतापुर, अगस्त 29 -- रेउसा, संवाददाता। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा और बाढ़ के बीच फंसे थानगांव के दो युवकों से परिवार वालों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिवार वालों की अंतिम बार मोबाइल पर 25 अगस्त को बात हुई थी। दोनों युवक करीब पांच वर्ष से रसुवा स्थित हाइड्रो पॉवर प्लांट पर काम कर रहे थे। उनके साथ पंजाब का रहने वाला एक रिश्तेदार भी काम करता था। उसका भी कुछ पता नहीं चल रहा है। परिवार वालों ने रेउसा विधायक से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- परिजनों की आंखों में नींद नहीं अपनों को देखने की चाहपरिवार की चिंता थानगांव के घोड़ा निवासी हरजिंदर के के मुताबिक हरजिंदर सिंह के मुताबिक उनका बेटा ऋषिपाल सिंह व रिश्तेदार पपिंदर सिंह नेपाल के रसुवा क्षेत्र में हाइड्रो पॉवर प्लांट में पांव वर्ष से काम कर रहे थे। साथ में पंजाब के रहने वाले ...