हाजीपुर, मार्च 28 -- देसरी 11 ने 22 रनों से जीतकर पंचायत स्तरीय टूर्नामेंट का खिताब किया अपने नाम फाइनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे हाजीपुर। सं. सू. बिहार क्रिकेट एकेडमी बिदुपुर में आयोजित स्वर्गीय रामाधार शर्मा पंचायत एवं वार्ड नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में देसरी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थाथन टीम को 22 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देसरी 11 की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट खोकर 110 रन बनाए। टीम की ओर से बिक्की ने 22 गेंदों में 43 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं तुल्लू (16 रन) और सरवेश (15 रन) ने भी अहम योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाथन टीम 9.5 ओवर में 88 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से आशिक राजा (27 रन) और अतुल (23 रन) न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.