रांची, अगस्त 9 -- नामकुम, संवाददाता। नामकुम पुलिस ने थाईलैंड से हाइड्रोपोनिक गांजा मंगाकर उसकी बिक्री करने के आरोप में गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय राजकुमार राम और 21 वर्षीय बंटी कुमार थापा शामिल हैं। थानेदार रामनारायण सिंह ने बताया कि शनिवार शाम एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कुटियातु आर्मी ग्राउंड में छापेमारी की। वहां दोनों आरोपियों को अन्य तीन युवकों के साथ कथित तौर पर गांजा की खरीद-बिक्री को लेकर बातचीत करते पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 10 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा और 66 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने थाईलैंड से पार्सल के माध्यम से गांजा मंगाकर उसकी आपूर्ति करने की...