जौनपुर, अगस्त 31 -- गौराबादशाहपुर। राष्ट्रीय पहलवान और सेना में तैनात लालजी यादव के थाईलैंड से लौटने पर भारतीय शैली कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष केशरी सिंह के जगदीशपुर स्थित कैंप कार्यालय पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। पदाधिकारियों और खेलप्रेमियों ने उन्हें सम्मानित कर बधाई दी। जिलाध्यक्ष केशरी सिंह ने कहा कि लालजी पहलवान ने जौनपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है। उनकी उपलब्धि से जिले के खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों को गर्व है। कुश्ती संघ के संरक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार यदुवंशी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय इंडिया-थाईलैंड मैत्री कुश्ती प्रतियोगिता में लालजी पहलवान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। भारतीय शैली कुश्ती संघ के राष्ट्रीय चेयरमैन और एशिया चैंपियन रामआसरे पहलवान ने भी लालजी यादव को बधाई दी। समारोह में फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन कुश्ती के ...